रंग-बिरंगे रूप एवं आकार
में लुभाने वाली प्लास्टिक की पानी एवं दूध की बोतलें हमारे दिल की दुश्मन
हैं। जी हां, इन बोतलों में मौजूद खतरनाक रसायन युअरीनरी बिस्फेनोल (ए,
बीपीए) हमारी धमनियों को संकुचित करके हमें दिल का मरीज बनाते हैं।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और पनिन्सल कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड डेन्टिस्ट्री (पीसीएमडी) के एपिडीमीआलजी एवं पब्लिक हेथ के डॉक्टरों की टीम ने दिल के 591 मरीजों पर गहन अध्ययन करके हमें इस खतरनाक रसायन के प्रति सावधान किया है।
पीसीएमडी के प्रोफसर डैविड मेल्जर ने कहा कि हमारी नई शोध से यह साबित हुआ है कि प्लास्टिक की बोतलों में मौजूद युअरीनरी बीपीए रसायन हमारे दिल का बड़ा दुश्मन है। संकुचित धमनियों की अलग-अलग स्थिति वाले 591 लोगों पर अध्ययन के दौरान चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इन धमनियों से ही हमारे दिल में शुद्ध रक्त पहुंचता है और इनके संकुचित होने से रक्त का प्रवाह प्रभावित होने लगता है।
प्रोफेसर मेल्जर ने कहा कि सबसे अधिक संकुचित धमनी वाले दिल के रोगियों में युअरीनरी बीपीए रसायन का स्तर सर्वाधिक पाया गया।

No comments:
Post a Comment
http://rktikariha.blogspot.com/