जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाली लॉ की एक छात्रा का अपहरण कर उसी के
दोस्त द्वारा ज्यादती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके
दो दोस्तों की मदद से छात्रा को कार में बैठा लिया। वे उसे एक मकान में ले
गए, जहां उसके साथ ज्यादती की। आरोपियों ने एमएमएस बनाकर छात्रा को धमकाया
भी। 9 घंटे बाद छात्रा को घर छोड़ा।
सीएसपी बिट्टू सहगल के अनुसार जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को आरोपी युवक ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन निवासी अर्पित अग्रवाल सुबह तब जबरदस्ती अपने घर ले गया जब वह कॉलेज के लिए निकली थी। छात्रा के घर के समीप ही वह कार लेकर खड़ा था। उसने छात्रा को अपनी कार में बैठने को कहा। जब वह नहीं बैठी तो अर्पित ने अपने दो दोस्त दीपक शर्मा व राजेश विश्वकर्मा निवासी कालिंदी कुंज की मदद से उसे धक्का देकर कार में बैठाया। उसके बाद वे उसे अर्पित के घर ले गए। वहां अर्पित ने उससे ज्यादती की और उसके दोस्तों ने एमएमएस बनाया।
आरोपियों ने रात करीब 8 बजे छात्रा को उसके घर छोड़ा। छात्रा के पिता ने बताया कि अर्पित व छात्रा दोनों पहले से ही दोस्त थे, लेकिन बुधवार को अर्पित ने धोखा देकर उसके साथ ज्यादती की। इस घटना के बाद से वह सहमी हुई है। आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसे करीब 9 घंटे तक घर में बंद रखा।
शाम को जब उनकी बेटी ने घटना बताई तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। छात्रा के पिता का कहना है कि अर्पित कॉलेज व स्कूलों में आता-जाता है। वह बिटिया के कॉलेज भी आया था। उसने आइडेंटी कार्ड बनाने के लिए सभी के डॉक्यूमेंट्स मांगे थे। उनकी बेटी ने भी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध करा दिए। उसके बाद उसने अर्पित ने डॉक्यूमेंट्स नहीं लौटाए। वह बार-बार बोलती रही लेकिन वह उसे गलत काम करने के लिए कहता था। उसने पहले भी खूब दबाव बनाया।
18 माह से कोमा में है मां
पीड़ित छात्रा की मां 18 माह से कोमा में है। उसके पिता का कहना है कि मेरी बेटी की तरह आरोपी अब किसी और की बेटी के साथ कुकृत्य नहीं करे इसी इरादे के साथ मैंने आरोपियों के खिलाफ यह कदम उठाया है। उधर, टीआई टी.एस. बघेल ने बताया अर्पित व उसके दोस्तों दीपक व राजेश के खिलाफ गैंग रेप का प्रकरण दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। दीपक व राजेश प्रापर्टी ब्रोकर है।

No comments:
Post a Comment
http://rktikariha.blogspot.com/