Total Pageviews

Friday, July 15, 2011


अचानक ही आए एक तंदुए के डर से 500 से भी अधिक लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं एक छोटे से कुत्ते की हिम्मत देखिए कि वह
तेंदुआ दौड़ा, 500 लोग भागे, लेकिन एक छोटे से कुत्ते की हिम्मत तो देखिए...
अचानक ही आए एक तंदुए के डर से 500 से भी अधिक लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं एक छोटे से कुत्ते की हिम्मत देखिए कि वह तेंदुएं से डरकर भागा नहीं, बल्कि दांतों से उसी पूंछ पकड़ ली। जी हां, यह रोचक किस्सा है गुजरात, जसदण तहसील के कडुका गांव का।बीते मंगलवार को दोपहर के समय गांव में एक तेंदुआ घुस आया तो गांव के सरपंच ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को पकडऩे के लिए एक पिंजरा भी साथ ले आए, जिसमें एक मृत पशु का मांस रखा हुआ था। इससे पहले कि तेंदुआ इस पिंजरे तक आता कि इसी बीच लोगों की भीड़ में से किसी ने उसे पत्थर मार दिया। इससे तेंदुआ बुरी तरह बौखला उठा और वह भीड़ के पीछे दौड़ पड़ा।तेंदुए की इस हरकत से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच दो युवक तो भागते समय बेहोश होकर भी गिर गए। लेकिन तेंदुआ इससे पहले कि इन युवकों पर हमला कर पाता, वहीं एक कुत्ता आ पहुंचा और उसने तेंदुए की पूंछ दांतों में दबा ली और मुश्किल से ही इस परेशानी से मुक्त हो सका और जंगल की तरफ भाग गया।से डरकर भागा नहीं, बल्कि दांतों से उसी पूंछ पकड़ ली। जी हां, यह रोचक किस्सा है गुजरात, जसदण तहसील के कडुका गांव का।बीते मंगलवार को दोपहर के समय गांव में एक तेंदुआ घुस आया तो गांव के सरपंच ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को पकडऩे के लिए एक पिंजरा भी साथ ले आए, जिसमें एक मृत पशु का मांस रखा हुआ था। इससे पहले कि तेंदुआ इस पिंजरे तक आता कि इसी बीच लोगों की भीड़ में से किसी ने उसे पत्थर मार दिया। इससे तेंदुआ बुरी तरह बौखला उठा और वह भीड़ के पीछे दौड़ पड़ा।तेंदुए की इस हरकत से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच दो युवक तो भागते समय बेहोश होकर भी गिर गए। लेकिन तेंदुआ इससे पहले कि इन युवकों पर हमला कर पाता, वहीं एक कुत्ता आ पहुंचा और उसने तेंदुए की पूंछ दांतों में दबा ली और मुश्किल से ही इस परेशानी से मुक्त हो सका और जंगल की तरफ भाग गया।

No comments:

Post a Comment

http://rktikariha.blogspot.com/