| रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के बाद की एक तस्वीर। |
रामलीला मैदान में कार्रवाई राजनैतिक फैसला: पुलिस वारंट के साथ गिरफ्तार करे सरकारः रामदेव अन्ना के समर्थकों ने भी की भर्त्सना अपनों की तलाश में जुटे रामदेव समर्थक रामदेव को 15 मिनट में ही छोड़ा: दिल्ली पुलिस पुलिस कार्रवाई की चौतरफा आलोचना पुलिस ने की कार्रवाई, अनशन खत्म ली ना ने खिताब जीतकर रचा इतिहास भारत की जीत में बद्रीनाथ चमके बाबा रामदेव और सिब्बल में विवाद
रामलीला मैदान पर रामदेव के अनशन के दौरान देर रात अचानक हुई पुलिस कार्रवाई में रामलीला मैदान को पुलिस पूरी तरह से खाली करा चुकी है। रात को पुलिस कार्रवाई के चलते मची भगदड़ के कारण कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के लापता होने का दावा किया है। हरियाणा के झज्जर से आए मेवाराम ने बताया कि अनशन के दौरान उनकी पुत्री (46) भी साथ में थी, लेकिन अचानक हुई पुलिस कार्रवाई वह अपने बेटी से बिछड़ गए और उसका पता नहीं चल पाया है। राजस्थान से आए बलवंत सिंह ने कहा कि अनशन में उनका एक आठ वर्षीय पुत्र भी था, लेकिन भगदड़ के बाद वह उससे अलग हो गए और उन्हें अपने बेटे का कोई पता नहीं चल पा रहा है। रामलीला मैदान पर तैनात पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की शिकायत कर रहे हैं उनके लिए हम लाउड स्पीकर से घोषणा कर रहे हैं ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढ सकें। रामलीला मैदान लोगों से खाली कराए जाने के बाद रामदेव के समर्थकों का सामान, अब भी मैदान के अंदर रह गया है। ऐसे लोग अपना सामान लेने के लिए पुलिस से प्रवेश देने की इजाजत मांग रहे हैं लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिल रही है। रामलीला मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कुछ लोग धरना दे रहे हैं। वहां पर त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवान भारी तादाद पर तैनात हैं। दिल्ली पुलिस के कर्मी भी रामलीला मैदान, जवाहरलाल मार्ग और आसफ अली मार्ग पर गश्त दे रहे हैं। रामलीला मैदान से रामदेव के कई समर्थक बंगला साहब गुरूद्वारे की ओर भी आश्रय लेने रवाना हो गए हैं। रामदेव के कई समर्थक बीच-बीच में घोषणा कर रहे हैं कि जब तक उन्हें योग गुरु के रिहाई का पता नहीं चल जाता वे दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे। सुबह करीब पांच बजे तक दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस ने रामलीला मैदान से सटी सड़कों को सील कर रखा था, लेकिन अब यहां सामान्य यातायात शुरू हो गया है।
No comments:
Post a Comment
http://rktikariha.blogspot.com/