Total Pageviews

Friday, September 24, 2010

'ऑनलाइन गेम' का ऐसा चस्का

लंदन। ब्रिटेन [^] में एक महिला को कम्प्यूटर पर 'ऑनलाइन गेम' का ऐसा चस्का लगा कि उसने अपने बच्चों [^] और पालतू कुत्तों की सुध ही लेनी छोड़ दी। इससे बच्चे घर के खाने को तरस गए और पालतू कुत्तों ने भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन कुत्तों के शव घर में दो महीने तक सड़ते रहे।'द सन' में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार इस घटना के बाद न्यायाधीश ने महिला के इंटरनेट [^] का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। उसे बिना वेतन 75 घंटे काम करने को कहा गया है। साथ ही उसके पालतू जानवर पालने पर भी रोक लगा दी गई है।न्यायालय में बताया गया कि 33 साल की महिला कम्प्यूटर पर 'स्माल वर्ल्ड' खेल की आदी हो गई थी। महिला पर इस खेल का ऐसा नशा चढ़ा कि वह छह महीने से लगातार रात में सिर्फ दो घंटे के लिए सोती थी। मौके पर पहुंची पुलिस घर की हालत देखकर दंग रह गई। घर के फर्श पर चारों तरफ बिखरे भोजन से बदबू और कुत्तों की लाशों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।सरकारी वकील [^] दीपक कपूर ने बताया, "महिला शुरुआत में केवल एक घंटे 'स्माल वर्ल्ड' खेला करती थी, लेकिन बाद में उसको बुरी तरह इसका चस्का लग गया। उसने खेल के आगे किसी चीज की परवाह नहीं की। समय बचाने के लिए उसने बाजार से खाना खरीदा और बच्चों को नूडल्स, सैंडविच, चिप्स के सहारे जिंदा रखा।"
इस दौरान उसके नौ, 10 और 13 साल के तीनों बच्चों ने घर में पका खाना न मिलने पर पेय पदार्थो को पीकर अपनी भूख मिटाई। वहीं जब दोंनों कुत्तों को खाना न मिला तो उन्होंने दम तोड़ दिया। कमरे में कुत्तों की लाशे दो महीने तक सड़ती रहीं। इस घटना की जानकारी पुलिस को महिला के पड़ोसी ने दी।

No comments:

Post a Comment

http://rktikariha.blogspot.com/